यूपी पुलिस को नहीं मिल रहे छह फीट के जवान, भर्ती बोर्ड पैनल परेशान

इसे खानपान की कमी कहें या फिर युवाओं की कम शारीरिक मेहनत, उत्तर प्रदेश पुलिस को इस बार भर्ती में छह फुट के जवान नहीं मिल रहे हैं। भर्ती बोर्ड पैनल में शामिल पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार सिपाही भर्ती की दौड़ में छह फीट के अभ्यर्थियों की संख्या आधा प्रतिशत तक रह गई। हालांकि प्रदेश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवकों को सर्वाधिक मजबूत कद काठी का माना जाता है।